सत्यदर्पण:-

सत्यदर्पण:- कलयुग का झूठ सफ़ेद, सत्य काला क्यों हो गया है ?-गोरे अंग्रेज़ गए काले अंग्रेज़ रह गए। जो उनके राज में न हो सका पूरा, मैकाले के उस अधूरे को 60 वर्ष में पूरा करेंगे उसके साले। विश्व की सर्वश्रेष्ठ उस संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, देश को लूटा जा रहा है। दिन के प्रकाश में सबके सामने आता सफेद झूठ; और अंधकार में लुप्त सच।

भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण | संस्कृति में ही हमारे प्राण है | भारतीय संस्कृति की रक्षा हमारा दायित्व | -तिलक 7531949051, 09911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

गुरुवार, 18 जून 2015

जितेन्द्र तोमर का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र भी नकली

जितेन्द्र तोमर का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र भी नकली 
नदि युदस। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा, एजेंट के माध्यम विधि सनातक का नकली प्रमाणपत्र लेने की बात स्वीकारने के दो दिन बाद, विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र (माइग्रेशन प्रमाणपत्र) भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नकली पाया गया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव अखिलेश चन्द्र के अनुसार  जांच में पाया गया कि तोमर को अप्रैल 1993 में, क्रसं 156 से कोई विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार, 26 मार्च से पांच मई 1993 के बीच क्रसं सात हजार से 7100 के विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र जारी हुए थे, जबकि तोमर का विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र दो अप्रैल 1993 को क्रसं 156 से जारी हुआ है, जो पूर्णत: गलत है। 
तोमर के फर्जी प्रमाण पत्र की जांच के क्रम में दिल्ली पुलिस बुधवार को, उनको बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ले कर आई थी और बुधवार देर शाम उन्हें दिल्ली वापस ले गयी। तोमर का सारा अपराध स्पष्ट प्रमाणित हो रहा है फिर भी तोमर ने दिल्ली जाते समय रेलवे स्टेशन पर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि ‘आप’ की लोकप्रियता से घबरा कर उन्हें फंसाया गया है। 
उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र के कई मंत्रियों के प्रमाण पत्र भी संदिग्ध हैं, किन्तु केन्द्र सरकार उनकी जांच नहीं करा रही है। 
तोमर केवल हताशा में आरोप मढ़ रहे हैं। क्या आप मेरी बात से सहमत हैं ? 
A हाँ....., B न....., अथवा अन्य टिप्पणी 
"दिल्ली -आआप की या पाप की" भेड़ की खाल में, ये भेड़िये।
"हम देंगे तीखा सत्य, किन्तु मीठा विष नहीं।" -तिलक सं
http://raashtradarpan.blogspot.in/2015/06/blog-post_18.html
http://samaajdarpan.blogspot.in/2015/06/blog-post_18.html
http://kaaryakshetradarpan.blogspot.in/2015/06/blog-post.html
http://yuvaadarpan.blogspot.in/2015/06/blog-post_18.html
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

बुधवार, 10 जून 2015

अच्छे दिन आ गए; …… हाँ, हाँ, हाँ,

अच्छे दिन आ गए; …… हाँ, हाँ, हाँ,

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मणिशंकर ने अपनी पुस्तक और प्रेस वार्ता में स्वीकारा, अच्छे दिन आ गए; …… हाँ, हाँ, हाँ, राहुल गांधी ने स्वीकारा, कांग्रेस के बुरे दिन आ गए; ……  हाँ, हाँ, हाँ, उनके तीन बार कह देने के बाद कुछ और कहना शेष रहता है क्या, बताएं? 


भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है |
संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम: भगवा लहर

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा-अकाली गठबंधन की भारी जीत, कांग्रेस साफ 
चंडीगढ। पंजाब में संपन्न निकाय चुनावों में भाजपा-अकाली दल गठबंधन ने भव्य जीत प्राप्त कर, अधिकांश स्थानो पर जीत का परचम लहराया, वहीं कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। 
SAD-BJP alliance  sweeps civic polls in punjabराज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अन्य भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, इसे विकास की जीत बताया है। जीत के बाद भाजपा -अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को बधाईयां दी। 
जानकारी के अनुसार अकाली दल-भाजपा गठबंधन 100 से अधिक नगरीय निकायों में और कांग्रेस केवल छह स्थानों पर अध्यक्ष बनाने की स्थिति में आ गई हैं। जिन निर्दलीयों ने जीत प्राप्त की है, उनमें से भी अधिकांश गठबंधन के ही समर्थक है।
घोषित परिणामों में गठबंधन को 2,037 वार्डों में से 1161 में जीत मिली है। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार 122 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल 2,037 वार्डों में अकाली दल ने 813 पर और भाजपा ने 348 पर जीत अर्जित की है।  जब​कि इन चुनावों में आधार पाने का प्रयास कर रही कांग्रेस को 253 वार्डों से संतोष करना पड़ा। 624 वार्डों पर निर्दलीय विजयी रहे।
पंजाब निवासियों को धन्यवाद-बादल
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने  नगर निगम चुनावों में अकाली भाजपा गठबंधन का भव्य जीत दिलाकर गठबंधन सरकार की विकासमयी व परिणाम मुखी नीतियो में विश्वास व वचनबद्धता प्रकट करने के लिए राज्य के लोगों का धन्यवाद किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परिणामों ने शिअद-भाजपा सरकार को गरीबी, अनपढ़ता,  बेरोजगारी व सामाजिक बुराईयों से मुक्त नए पंजाब के निर्माण व विकास की गति तेज करने के लिए पुनरू समर्पित किया हैं। स. बादल ने कहा कि इन शानदार परिणामों ने हमें लोगों की आकाँक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हमारे दायित्वों को और बढा दिया हैं। उन्होने कहा कि इन परिणामों को मात्र निगम चुनाव में जीत के रूप में ही नही समझना चाहिए बल्कि इन्होने कडी मेहनत वाले पंजाबियों को कलंकित करने वाली कांग्रेस पार्टी के नकारात्मक अभियान को भी कड़ा उत्तर दिया हैँ।
इस मध्य मुख्यमंत्री एक बार फिर शिअद-भाजपा के समूह के कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। जिन्होने इन चुनावों में गठबंधन की जीत यथार्थ बनाने के लिए दिनरात परिश्रम किया। उन्होने पंजाब वासियों द्वारा बिना डर -भय से अपनी वोट डालकर लोकतंत्रीय  को सुदृढ़ करने के लिए दिखाये गये उत्साह के लिए उनका धन्यवाद किया।  बादल ने निरपक्ष व स्वतंत्र चुनावों को सुनिश्चित  बनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग, प्रशासन व पुलिस प्रशासन को भी बधाई दी।
फगवाड़ा नगर निगम के पहले चुनाव 50 वार्डो में से अकाली-भाजपा गठबंधन के 16 सीटों पर भाजपा व 9 पर अकाली दल के प्रत्याशियों ने आधी सीटें जीत ली है। वहीं कांग्रेस ने 14, जबकि बसपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनके अतिरिक्त 9 आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जिनमें 6 अकाली-भाजपा समर्थक बताए जाते है। कांग्रेस लगातार दूसरी बार शहर की सत्ता से दूर हो गई। वीरवार को रामगढि़या पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना के बाद जब नतीजों की घोषणा की गई तो अकाली-भाजपाई खुशी में झूमते दिखाई दिए। 
होशियारपुरः होशियारपुर नगर निगम चुनावों में भी अकालियों ने बाजी मार ली है। 50 वार्डों में हुर्इ वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें  अकाली दल ने 27 पर जीत प्राप्त की है। 
जबकि कांग्रेस के पल्ले 17 सीटें ही पड़ी हैं, तथा 6 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्ज़ा किया है। यह तो तय है कि आने वाले समय में महापौर अकाली -भाजपा का मेयर ही बनेगा चाहे वह अकाली दल का होगा या फिर भाजपा सरकार का। 
मोहाली: मोहाली में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजों के अनुसार अकाली दल ने यहां जीत हासिल की है।  गुरुवार 10 बजे वोटिंग की गिनती होनी शुरू हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली में अकाली दल ही बाकी पक्षों को पछाड़ कर आगे जा रहा है।
मोहाली 
अकाली दल-16
भाजपा: 07
कांग्रेस: 14
फिलहाल भाजपा-अकाली वर्करों में खुशी का माहौल है और ढोल बजाकर सभी वर्कर जीत का जश्न मना रहे हैं।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2015

अन्ना आंदोलन खेल की गोटियां :

अन्ना भूमि अधिग्रहण आंदोलन की गोटियां : 
Kumar R Singh's photo.
कुछ नए तथ्य, जिनसे प्रश्न उठते हैं कि वो कौन लोग हैं जो भूमि अधिग्रहण बिल पर आंदोलन के लिए अन्ना को अनुबंधित विमान उपलब्ध करा रहे हैं, स्पष्ट है किसान तो नही, फिर कौन लोग है जो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनितिक षड्यंत्र कर रहे हैं ! 
अन्ना हजारे विशेष अनुबंधित विमान से पंकज पचौरी के साथ में दिल्ली पहुंचता है ! पंकज पचौरी एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक और मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे ! विस्मय की बात ये है कि कांग्रेस का पूर्व सांसद, उड़ीसा, हरियाणा में कई हजार किसानो के लाखो हेक्टेयर भूमि पर कब्जाने का अभियुक्त जिंदल समूहये जेट,   (जिसकी माँ साबित्री जिंदल, हरियाणा की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री थी!) का था
अब आप सब चिंतन करते रहिये, कि धरने के पीछे का वास्तविक खेल है क्या ? 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

कार्यकर्त्ता नहीं, ये पाखंडी हैं 'कार्यहर्त्ता'

कार्यकर्त्ता नहीं, ये पाखंडी हैं- 'कार्यहर्त्ता' (युगदर्पण द्वारा सम्पादित) 
"भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर पने-अपने बिल से निकल आये पाखंडियो से प्रश्न" ...गुड़ खा कर गुलगुले से परहेज कैसा?.... तुम जिस फ़्लैट में रह रहे हो, वह किसी किसान की भूमि अधिग्रहण से ही बना है। ...तुम जिस सड़क पर चल कर प्रदर्शन करने आ रहे हो पाखंडियो, वह किसी किसान की भूमि अधिग्रहण से ही बना है। ...तुम जिस चिकित्सालय में चिकित्सा करवाते हो, वह किसी किसान की भूमि अधिग्रहण से ही बना है। ...तुम जिस स्कूल /कॉलेज /विश्व विद्यालय में पढ़े हो, वह किसी किसान की भूमि अधिग्रहण से ही बना है। ....यह स्टेशन, कोर्ट कचहरी संसद विधान सभाएं सभी के भवन, औद्योगिक इकाइयां किसी न किसी किसान की भूमि अधिग्रहण से ही बना है। ...यह जो प्रदर्शन करने चल पड़े हैं, पहले अपने फ्लेट /भूखंड उन किसानो को लौटाएं, कि जिनकी भूमी अधिग्रहीत करके यह बने हैं। ...हर विकास में रोड़ा अडाना इनका काम है ...बिजली की उसी आपूर्ति के लिए यह बेचैन हो जाते हैं। ...बिजली के बिल में सब्सिडी /छूट चाहते हैं, पर बाँध बनाने का / नई विद्युत् इकाई लगाने का विरोध करते हैं, ...NGO नामक जीवाणु घुन, जैसे कार्यकर्त्ता लोग निरंतर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
खेतों में अब फसल के अतिरिक्त भूखंड भी उग रहे हैं, तो औद्योगिक इकाइयां भी उग सकती हैं। खेतों में गुड़गांव उग आया, नॉएडा उग आया तो अब क्या कष्ट है। अन्ना को रोबर्ट्स बढेरा की हरियाणा की भूमी दिखाई नहीं दी? ...यह लोग वास्तव में कार्यकर्त्ता (Activist ) नहीं पाखंडी (Fake ) हैं कार्यहर्त्ता (Faketivist ) हैं।  . वास्तव में बात तो यह है कि देश की राजनीति में ध्रुवीकरण हुआ है, राष्ट्रवादी शक्तियां नरेंद्र मोदी के साथ जुट गयी हैं; तो साम्यवादी शक्तियां अरविन्द केजरीवाल के साथ। ऐसे में अवसरवादी शक्तियाँ अपनी पहचान को तरसती हुयी, नया ध्रुवीकरण बनाने को जुट गयीं हैं। ...वह लोग जो नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी अभियान और केजरीवाल के साम्यवादी आकांक्षाओं में समायोजित नहीं हो सकीं और निष्प्रयोज्य पायी गयीं, ...वह राजनीतिक बेरोजगार बेकार लोग, अब इस प्रकार पाखंडियो को धार दे रहे हैं।"--- राजीव चतुर्वेदी 
अन्ना का भूमि अधिग्रहण आंदोलन : 
Kumar R Singh's photo.
कुछ नए तथ्य जिनसे प्रश्न उठते हैं कि वो कौन लोग हैं जो भूमि अधिग्रहण बिल पर आंदोलन के लिए अन्ना को अनुबंधित विमान उपलब्ध करा रहे हैं, स्पष्ट है किसान तो नही, फिर कौन लोग है जो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनितिक षड्यंत्र कर रहे हैं ! 
अन्ना हजारे विशेष अनुबंधित विमान से पंकज पचौरी के साथ में दिल्ली पहुंचता है ! पंकज पचौरी एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक और मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे ! विस्मय की बात ये है कि कांग्रेस का पूर्व सांसद, उड़ीसा, हरियाणा में कई हजार किसानो के लाखो हेक्टेयर भूमि पर कब्जाने का अभियुक्त जिंदल समूहये जेट,   (जिसकी माँ साबित्री जिंदल, हरियाणा की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री थी!) का था
अब आप सब चिंतन करते रहिये, कि धरने के पीछे का वास्तविक खेल है क्या ? 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो |
 मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है |
संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक 

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

भगवान शंकर- हमारे पहले पैगंबर :मुफ्ती मो इलियास जमीयत

भगवान शंकर- हमारे पहले पैगंबर :मुफ्ती मो इलियास जमीयत 

अयोध्या।  जमीयत उलेमा के मुफ्ती मोहम्मद इलियास मानते है कि भगवान शंकर मुस्लिमों के पहले पैगंबर हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को मानने में मुसलमानों को कोई गुरेज नहीं है। इतना हीं नहीं आरएसएस द्वारा हिंदू राष्ट्र की मांग पर बात करते हुए, मौलाना ने कहा कि मुसलमान भी सनातन धर्मी हैं और हिंदुओं के देवता शंकर और पार्वती हमारे भी मां-बाप हैं। उन्होंने आरएसएस के हिंदू राष्ट्र वाली बात पर कहा कि मुस्लिम हिंदू राष्ट्र के विरोधी नहीं हैं। 
मुफ्ती मोहम्मद इलियास ने कहा कि जिस तरह से चीन में रहने वाला चीनी, अमेरिका में रहने वाला अमेरिकी है, उसी तरह से हिंदुस्तान में रहने वाला हर वयक्ति हिंदू है। यह तो हमारा राष्ट्रीय नाम है। उन्होंने कहा कि जब हमारे मां-बाप, खून और राष्ट्र एक है तो इस प्रकार हमारा धर्म भी एक है। हमारे धर्म का आरम्भ यहीं भारत से हुआ है। शंकर भगवान लंका में आए थे। हमारे इस्लाम धर्म के पहले पैगम्बर हैं। हम यहीं पैदा हुए हैं। यहीं हमारा कर्म और धर्म क्षेत्र है। इसलिए हमें इससे प्यार है। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा। 
जमीयत उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अयोध्या आया था। जमीयत उलेमा 27 फरवरी को बलरामपुर में कौमी एकता का कार्यक्रम करने जा रहा है। इसी कार्यक्रम में अयोध्या के साधु-संतों को भी आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल अयोध्या आया था। इस मध्य मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सतेंद्रदास और शनि धाम के महंत हरदयाल शास्त्री के साथ मिलकर आतंकवाद का पुतला फूंका। 
युगदर्पण की मान्यता है कि 67 वर्ष ऐसे राष्ट्र भक्त मुसलमान (श कै अब्दुल हमीद, डॉ अब्दुल कलाम, मुफ्ती मोहम्मद इलियास) प्रोत्साहन पाते, तो स्वतन्त्र भारत में आतंकवाद न होता, हिंसा न होती; प्रेम और सद्भाव होता। तब भारत विदेशी निवेश पर आश्रित न होता। 
http://dharmsanskrutidarpan.blogspot.in/2015/02/blog-post.html

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2015

भारत के प्र.मं. नरेन्द्र मोदी

भारत के विकास एवं सम्मान का प्रतीक प्र.मं. नरेन्द्र मोदी 
जिसने विश्व में भारत को सम्मान दिलाया, हमने उसका उपहास उड़ाया। देश के विकास की रुकी गाड़ी को गति दी, राष्ट्रद्रोहियों ने उसे ही गाली दी।
ईश्वर इन शर्मनिरपेक्ष राष्ट्रद्रोहियों को सद्बुद्धि दे !
....सहमत A, ....असहमत B, .....अन्य टिप्पणी
नकारात्मक मीडिया के भ्रमजाल को तोड़, सत्य का प्रकाश फैलाएं।
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का, सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक 7531949051