सत्यदर्पण:-

सत्यदर्पण:- कलयुग का झूठ सफ़ेद, सत्य काला क्यों हो गया है ?-गोरे अंग्रेज़ गए काले अंग्रेज़ रह गए। जो उनके राज में न हो सका पूरा, मैकाले के उस अधूरे को 60 वर्ष में पूरा करेंगे उसके साले। विश्व की सर्वश्रेष्ठ उस संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, देश को लूटा जा रहा है। दिन के प्रकाश में सबके सामने आता सफेद झूठ; और अंधकार में लुप्त सच।

भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण | संस्कृति में ही हमारे प्राण है | भारतीय संस्कृति की रक्षा हमारा दायित्व | -तिलक 7531949051, 09911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

रविवार, 8 अगस्त 2021

*भारत के ओलंपिक स्वर्णिम खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का सम्मान*

     *भारत के ओलंपिक स्वर्णिम खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का सम्मान

👉🌟🎯PL 196/197, क्रीड़ा 🏏व सृजन मंच कला-दर्पण👈
DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण
*युदस नदि 8 अग 21:* प्रदेश सरकारें हों या निजी क्षेत्र, भारत के ओलंपिक स्वर्णिम खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को हर कहीं मिल रहा सम्मान।
*टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा व सरकारें*

*हरियाणा प्रदेश सरकार* ने की टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपये एवं श्रेणी-1 की नौकरी की घोषणा। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए और मणिपुर कबीना बैठक में नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया है। 

*चेन्नई सुपर किंग्स की घोषणा*
सरकारों के बाद आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ देने की घोषणा की।  उनकी एक प्रेस सूचना में कहा गया कि भारतीय होने के नाते हम सभी को नीरज पर गर्व है। सीएसके अब एक 8758 नंबर की विशेष जर्सी भी बनाएगी और नीरज को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
*BCCI देगा एक करोड़ रुपये*

बाद में BCCI ने भी टोक्यो ओलंपिक के सभी खिलाड़ियों को सम्मान देने की घोषणा की। एक ओर नीरज को एक करोड़ देने की बात कही गई तो वहीं चनू, रवि धहिया को 50 लाख तथा सिंधु और बजरंग पुनिया को भी 25 लाख रुपये देने की घोषणा हुई। इन सभी खिलाड़ियों को आईपीएल के फाइनल में बुलाया गया है।

*इंडिगो देगी निशुल्क यात्रा टिकट*

नीरज चोपड़ा को पैसों के अतिरिक्त इंडिगो ने भी विशेष उपहार दिया है। कंपनी की ओर से पूरे एक वर्ष के लिए निशुल्क यात्रा टिकट की घोषणा की है। आने वाले दिनों में और भी घोषणाएं हो सकती हैं।

*नीरज चोपड़ा को आनंद महिंद्रा देंगे XUV700*

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को महिंद्रा XUV700 उपहार करने की घोषणा की है।
*बायजूज देगी दो करोड़ रुपये*

एडटेक कंपनी बायजूज ने भारत के स्वर्णिम भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये, पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही तोक्यो में पदक जीतने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

*नीरज ने मिल्खा सिंह को पदक किया समर्पित*

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजितकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने अपना पदक दिवंगत धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि आज मैं अपना सर्व श्रेष्ठ दूंगा, किन्तु स्वर्ण पदक के बारे में नहीं सोचा था। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने बधाई दी। इसके अतिरिक्त, प्रमं मोदी ने नीरज से फोन पर बात भी की और उनके संघर्ष की प्रशंसा की। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणवी शैली में नीरज को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के छोरे ने टोक्यो में लठ गाड़ दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उप्र के मुमं योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने भी नीरज को बधाई दी। -तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार -युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑

https://youtube.com/playlist?list=PL3G9LcooHZf0RjfmZfxPnviZL1zyCDsuO 

विश्वगुरु रहा वो भारत, इंडिया के पीछे कहीं खो गया | इंडिया से भारत बनकर ही, विश्व गुरु बन सकता है; - तिलक 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो । मानवतावादी वेश में आया रावण । भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है । संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व ।। -तिलक