सत्यदर्पण:-

सत्यदर्पण:- कलयुग का झूठ सफ़ेद, सत्य काला क्यों हो गया है ?-गोरे अंग्रेज़ गए काले अंग्रेज़ रह गए। जो उनके राज में न हो सका पूरा, मैकाले के उस अधूरे को 60 वर्ष में पूरा करेंगे उसके साले। विश्व की सर्वश्रेष्ठ उस संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, देश को लूटा जा रहा है। दिन के प्रकाश में सबके सामने आता सफेद झूठ; और अंधकार में लुप्त सच।

भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण | संस्कृति में ही हमारे प्राण है | भारतीय संस्कृति की रक्षा हमारा दायित्व | -तिलक 7531949051, 09911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

सोमवार, 26 सितंबर 2011

सोनिया ने ऑपरेशन कराया ही नहीं , 2जी में राबर्ट भी --स्वामी का आरोप,

सोनिया ने ऑपरेशन कराया ही नहीं , 2जी में राबर्ट भी --स्वामी का आरोप,


इंदौर. टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले का खुलासा करने वाले जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को सनसनीखेज रूप से देश के गृह मंत्नी पी.चिदबंरम,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके दामाद राबर्ट बढेरा पर अनेक गंभीर आरोप लगाए।
स्वामी ने यहां प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में चिदंबरम पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि टू-जी स्पेक्ट्रम से बड़ा घोटाला देश में नोट छापने के लिए लंदन से मंगाए जाने वाले कागज में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में चिदंबरम को आरोपी बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल ने देश के गृह मंत्नी के रूप में जिन दो विदेशी कंपनियों को देश में कामकाज नहीं करने के निर्देश दिए थे,बाद में उन्हीं कंपनियों को संचार और अन्य कार्यो का काम सौंपा गया। इनमें से एक कंपनी पाकिस्तान की और एक अन्य नार्वे की है। इनका संचालन चीन से किया जाता है। देश की सुरक्षा संबंधी सभी जानकारियां सरलता से चुराई जा सकती है।
उन्होंने गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास इस बात के प्रमाण हैं कि टू जी घोटाले में उनकी संलिप्तता थी। वे शीघ्र ही इस मामले को अदालत में ले जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा हाल ही में कराए गए उनके आपरेशन पर उंगली उठाते हुए स्वामी ने दावा किया कि गांधी ने आपरेशन कराया ही नहीं। उनका कहना है कि वह जिस डॉक्टर से आपरेशन कराने की बात कह रही हैं,वह उस समय अमेरिका में था ही नहीं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आपरेशन होने पर भी सोनिया गांधी के बारे में स्वास्थ्य बुलेटिन का जारी नहीं होना इस शंका को बढाता है।
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने
देखो,छद्म वेश में फिर आया रावण!
संस्कृति में ही हमारे प्राण है!
भारतीय संस्कृति की रक्षा हमारा दायित्व -तिलक

कोई टिप्पणी नहीं: