सत्यदर्पण:-

सत्यदर्पण:- कलयुग का झूठ सफ़ेद, सत्य काला क्यों हो गया है ?-गोरे अंग्रेज़ गए काले अंग्रेज़ रह गए। जो उनके राज में न हो सका पूरा, मैकाले के उस अधूरे को 60 वर्ष में पूरा करेंगे उसके साले। विश्व की सर्वश्रेष्ठ उस संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, देश को लूटा जा रहा है। दिन के प्रकाश में सबके सामने आता सफेद झूठ; और अंधकार में लुप्त सच।

भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण | संस्कृति में ही हमारे प्राण है | भारतीय संस्कृति की रक्षा हमारा दायित्व | -तिलक 7531949051, 09911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बुधवार, 27 जनवरी 2016

ये है मनोहर लाल जी का मनोहारी हरियाणा।

ये है मनोहर लाल जी का मनोहारी हरियाणा। 
Image result for manohar lal khattar in hindiहोटल के खाने का ऐसा बिल जिसे पढकर, आपके भी आंखों से भावुक आंसू आयेंगे.!
.
हरयाणा के एक होटेल में घटी सत्य घटना है ...!!
.
रात का समय था, होटल की मेज रखा पर 
अपना खाना, एक समान्य वयस्क श्रमिक बैठा खा रहा था ..! तभी उसकी दृष्टी होटल के बाहर कडी ठण्ड में खडे छोटे से भाई बहन की जोडी पर गई ...!!
.
जो दोनों बच्चों का दुखी चेहरा, 
खाने की थाली पर कातर दृष्टी से देखते बच्चे, यह बात उस व्यक्ति के ध्यान में क्षण भर में आ गयी ...!! 
.
आँखों से संकेत करते दोनों बच्चों को अंदर बुलाया, बच्चे संकोच से डरते डरते ही अंदर आये,
उस समान्य श्रमिक ने दोनों बच्चों के लिए खाने की दो थाली मंगाई .....
नन्हे बच्चें, अपने नन्हे से हाथों में जो बैठ रहा था, वो फटाफट खा रहे थे ......
नन्हे बच्चों के पेट में भूख की आग बुझ रही थी ...
खाना खाने के पश्चात् उस आदमी ने बिल मंगवाया .....!!
.
काउंटर पर से बिल आया, आँकड़ा देखकर वो व्यक्ति स्तब्ध, निशब्द रह गया ..!!
.
जानते है, बिल कितना था ?
.
.
.
उस बिल पर लिखा था "हमारे पास ऐसी कोई मशीन या फिर आँकडा नहीं, जिससे मानवता का मुल्य गिना जा सके, भगवान आपका भला करे "
...ये है मनोहर लाल जी का आज का 
मनोहारी हरियाणा, प्रेरक, मनोहारी हरियाणा। 
🏻 🏻मानवता को प्रणाम, "कहो कैसी रही" 
जब देश का नकारात्मक भांड मीडिया जो असामाजिक तत्वों का महिमामंडन करे, 
उसका सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प, प्रेरक राष्ट्र नायको का यशगान 
-युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया शर्मनिरपेक्ष रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक
http://jeevanshailydarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post_27.html
http://raashtradarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post_27.html
http://samaajdarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post_27.html
http://yuvaadarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post_27.html

गुरुवार, 17 दिसंबर 2015

नारे लगाता प्यासा विरोधी, आपको पानी पिलाया मोदी

नारे लगाता प्यासा विरोधी, आपको पानी पिलाया मोदी 
तिलक  
16 दिसंबर 2015    नई दिल्ली
 
लोकसभा में आज एक प्रशंसनीय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री के विरुद्ध नारे लगा रहे आप सदस्य भगवंत सिंह मान को कुछ बेचैनी सी अनुभव हुई, तो नरेन्द्र मोदी ने उन्हें अपना पानी का गिलास थमा दिया। मान ने पानी पीने के बाद प्रधानमंत्री के इस भाव का मुस्कुरा कर आभार जताया और सदन में उपस्थित सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इसका स्वागत किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्षी सदस्य, मोदी और विरोधी, भी इस बात पर मुस्कुराते देखे गए। 
आप सदस्य मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में सोमवार को सीबीआई द्वारा की गयी छापेमारी का विरोध करते हुए, कांग्रेस तथा तृणमूल सदस्यों के साथ आसन के समक्ष आकर नारेबाजी कर रहे थे। मान ‘‘प्रधानमंत्री होश में आओ’’ के नारे लगा रहे थे। वह आसन के समक्ष प्रधानमंत्री मोदी से कुछ ही कदम दूर खड़े थे। इसी बीच नारे लगाते लगाते भगवंत मान की दृष्टी बेचैनी से आसपास पानी ढूंढने लगीं। इसी बीच धीर गंभीर मुद्रा में बैठे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मेज से पानी का गिलास उठाकर भगवंत मान की ओर बढ़ा दिया। भगवंत मान ने उनके हाथ से गिलास लिया और पानी पी लिया। भगवंत मान ने मुस्कुरा कर इस भाव के लिए प्रधानमंत्री की ओर देखा, तो प्रधानमंत्री और सुषमा भी मुस्कुरा दिए। 
मानवीय संवेदना और मानवतावाद के पाखंड में यही अन्तर, मोदी को सबसे भिन्न बनाता है। 
विविधता भरे पूरे विश्व में सभी राष्ट्र प्रमुखों से, उसकी और भारत की जय जयकार कराता है। 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

बुधवार, 16 दिसंबर 2015

केजरीवाल के आरोप सीबीआई, जेटली द्वारा खारिज

केजरीवाल के आरोप सीबीआई, जेटली द्वारा खारिज 
तिलक 
15 दिसं15 नदि 
दावों और प्रति दावों के बीच सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक अधिकारी के कार्यालय पर छापा मारा, जिसके बाद आप प्रमुख ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘कायर और मनोरोगी’’ कहा। इसके साथ ही आप और केंद्र के बीच पहले से जारी टकराव और गहरा गया। जबकि मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके कार्यालय पर छापा मारा गया किन्तु सीबीआई के साथ साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में इस दावे को नकार दिया। विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा किया और जिसके कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि तीसरी मंजिल पर तलाशी केवल प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के कार्यालय में ली गई। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14 स्थानों पर छापे मारे गए।     कुमार और छह अन्य के विरुद्ध मामला अंकित किया गया है। जेटली ने राज्यसभा में कहा कि केजरीवाल के कार्यालय पर छापा नहीं मारा गया और यह छापा दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के विरुद्ध कथित भ्रष्टाचार के मामले में मारा गया। ‘‘दिल्ली सरकार के विभागों से निविदाएं दिलाने में गत कुछ वर्षों में एक विशेष फर्म की सहायता करके’’ अपने आधिकारिक पद का दुरूपयोग करने के आरोपों में मामला अंकित किया गया है। जेटली ने कहा कि सीबीआई के छापे का केजरीवाल के कार्यालय से कोई लेना देना नहीं है और अधिकारी के विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला उनके अतीत से जुड़ा है। 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''सीबीआई ने मेरे कार्यालय पर छापे मारे।’’ उन्होंने छापेमारी पर रोष जताते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जब मोदी राजनीतिक रूप से मुझसे नहीं निपट सके तो उन्होंने यह कायरता दिखाई। मोदी कायर और मनोरोगी हैं।’’ केजरीवाल ने मोदी की आलोचना करने के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया, उसकी भाजपा ने निंदा की और कहा कि यह ''पूर्णतय: अस्वीकार्य’’ है।’’ जावड़ेकर ने कहा, ''क्या वह भ्रष्ट को बचाना चाहते हैं?’’ उन्होंने कहा, ''भ्रष्ट के विरुद्ध कार्रवाई न करके उल्टा वह प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’ 
अब प्रश्न यह है कि यदि अतीत में रिश्वतखोरी से जुड़ा अधिकारी उनके प्रधान सचिव नियुक्त है, तो क्या वह कानून से ऊपर है? उसपर कार्यवाही को अपने विरुद्ध बता कर विरोध करना, क्या भ्रष्टाचार का संरक्षण नहीं है? क्या वो मु मं कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाना कहते है? 
बेताल ने कहा, "राजन नौटंकीवाल, यदि इन प्रश्नों का उत्तर तुमने जानबूझ कर, जनता को भ्रमित करने के लिए गलत दिया" तो तुम्हारा जनसमर्थन तुम्हारी सत्ता से अलग होकर, टुकड़े टुकड़े हो जायेगा। इस प्रकार नौटंकी के मोह में उलझे नौटंकी वाल का सारा जनसमर्थन, नौटंकी के शव के साथ अदृश्य हो गया। 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण | भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का दृष्टिकोण (संबोधन में)


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स लीडरशिप समिट को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की सुनहरे भविष्‍य की ओर यात्रा का विवरण देते हुए कहा कि भारत की वर्तमान स्थिति को विश्‍व के संदर्भ में देखने के साथ-साथ कुछ वर्ष पहले भारत कहाँ था इस संदर्भ में देखना होगा। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के आर्थिक सुधारों के प्रति अपने दृष्टिकोण का विवरण देते हुए, हाल ही मिली कुछ बड़ी आर्थिक सफलताओं, जिनमें 7.4 प्रतिशत आर्थिक विकास दर और व्‍यापार करने के लिए सुगमता में उन्‍नति सम्मिलित है, का उल्लेख किया। उन्‍होंने कहा कि व्‍यापार करने के लिए सुगमता में बढ़ोतरी केवल केंद्र और राज्‍य के मिलकर काम करने के कारण मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍यों को 14वें वित्‍त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप अतिरिक्‍त वित्‍तीय सहायता दी गई है। 
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बताया कि एलपीजी सब्सिडी के प्रत्‍यक्ष हस्‍तांतरण और एलईडी लाइटिंग योजना से करोड़ों रूपये की बचत की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि यूरिया में नीम की परत चढ़ाने से इसके कृषि क्षेत्र के अतिरिक्‍त दूसरे क्षेत्रों में उपयोग को रोकने में सहायता मिली है। प्रधानमंत्री ने बिहार में दो लोकोमोटिव निर्माण इकाईयों के लिए हाल ही में रेल क्षेत्र में विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश का उल्‍लेख भी किया। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत बिना बिजली वाले 18 हजार गांवों में विद्युतीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में प्रगति हर कोई ग्रामीण विद्युतीकरण एप के द्वारा देख सकता है। 
मोदी का एजेंडा है विकास अर्थात न्यूनतम मंत्रिमंडल से अधिकतम परिणाम का संकल्प।
बने मीडिया विकल्प; पत्रकारिता में आधुनिक विचार, लघु आकार -सम्पूर्ण समाचार -युद।
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

सोमवार, 21 सितंबर 2015

मीडिया एक जनून

मीडिया एक जनून 
युग दर्पण एक व्यवसाय नहीं, अपितु स्वस्थ मीडिया के लिए जनून है। एक व्यवसाय का संहार हो सकता है, किन्तु एक सृजनात्मक जनून का नहीं। सन 2001 से पंजी युगदर्पण राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र हिंदी में लघु आकार सम्पूर्ण व स्वस्थ समाचार, संस्कार युक्त विचार तथा 2010 से इंटरनेट से जुड़ा तो 70 देशों में एक विशिष्ठ पहचान अर्जित की है, जिसमे विविध विषयों के 30 ब्लॉग फेसबुक में 9 समूह 7 समुदाय पेज ट्वीटर रेडिफ शामिल है। ऑरकुट भी था। तथा 5 नेट चैनल हैं। 
Media my Passion 
Yug Darpan is not a profession but the passion for Healthy Media. A profession may destruct but a passion can't, will never die YDMS.
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प, 
देश की जड़ों से जुड़ें, युगदर्पण के संग 
-युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक 7531949051, 9911111611 
बनते हैं 125 करोड़ शेयर -Share and Share, to reach 125 Crore 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण | भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

विकासशील भारत के अवरोध

विकासशील भारत के अवरोध 
वन्देमातरम, 
मित्रों, देश के इस बदले राजनैतिक परिवेश में, भारत के विकास के प्रति अनंत आकांक्षाएं पुन: जाग उठी हैं। साथ ही अवरोध भी खड़े करने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्वतंत्रता पूर्व नेता जी सुभाष को हटा, गांधीने नेहरू को थोपकर, देश को जो आघात पहुँचाया, उसे 
सार्वजनिक करने तथा उसके घाव भरने का यह सर्वोचित अवसर है। किन्तु गांधी से राष्ट्रवाद को भी  जो क्षति पहुंची उसे दोहराया न जाये, इसके लिए सतर्कता की आवश्यकता है। अखंड राष्ट्रनिष्ठा की भी आवश्यकता है। 
जिन्होंने सोने की चिड़िया देश को लूट दुर्गति बनाई, वे ही गरीबों शोषितों की राजनीति के नाम से पाखंड कर हमें भ्रमित न करें। अत: इस समूह में अधिक से अधिक जुड़ें। तथा लेखन से समाज को जगाये रखें। सांस्कृतिक विरासत सहित -
‘‘माता भूमिः पुत्रो ऽहं पृथिव्याः’’ 
‘उत्तिष्ठित् जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत’ 
कैसे करें शत्रु और मित्र की पहचान -जो 67 वर्ष देश को लूटते रहे, अब अपने पाप, एक राष्ट्र समर्पित शासन पर थोप रहे है। क्या आप सहमत हैं ? 
हाँ या न -युदस 
शेयर करें  
शेयर करो तिलक YDMS 7531949051 
देश के नकारात्मक बिकाऊ शर्मनिरपेक्ष मीडिया का एकमात्र सकारात्मक सार्थक राष्ट्रवादी विकल्प का संकल्प युदमीस YDMS -तिलक 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक

शनिवार, 15 अगस्त 2015

केजरीवाल का गोल मॉल

केजरीवाल का गोल मॉल 
देव आशीष भट्टाचार्य RTI एक्टीविस्ट ने 22 अप्रैल, 2015 को केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास आवेदन में पूछा था कि दिल्ली पुलिस को लेकर गृह मंत्रालय तथा दिल्ली सरकार के मध्य क्या पत्राचार हुआ है? 
गृह मंत्रालय ने अपने रिकार्ड को देख कर बताया कि इस संबंध में दिल्ली सरकार से कोई लिखित पत्राचार शुरू नहीं हुआ है। 
जिससे पता चलता है कि आप सरकार दिल्ली पुलिस का नियंत्रण लेने के लिए अधिक गंभीर नहीं है। वह केवल बयानबाजी में ही उलझी हुई है।
गृह मंत्रालय ने उनके RTI आवेदन को दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस के पास भेज दिया। 
मुख्य बात यह है कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, खाद्य व आपूर्ति मंत्री, कानून मंत्री तथा महिला व बाल विकास मंत्री ने भी अपने रिकार्ड को देख कर बताया कि उनका गृह मंत्रालय के साथ कोई पत्राचार नहीं हुआ। गृह विभाग ने भी ऐसी कोई सूचना अपने रिकार्ड में होने से इंकार किया है।
केजरीवाल सरकार ने अभी तक दिल्ली पुलिस का नियंत्रण लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र तक तो लिखा नहीं, दिल्ली सरकार के गृह विभाग व उनके मंत्रियों ने तुर्कमैन गेट हत्याकांड तथा जंतर-मंतर आत्महत्या केस के निपटारे के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। 
भट्टाचार्य ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए दिल्ली पुलिस का नियंत्रण सरकार के पास लेना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले केंद्र सरकार के साथ सरकारी स्तर पर पत्राचार तो शुरू करना चाहिए। 
केजरीवाल सरकार इन दोनों मामलों में बकवासबाजी तो कर रही थी, परंतु सरकारी स्तर पर कोई पग नहीं उठाए गए। 
केजरीवाल पार्टी अब अ से ब अर्थात आआप से बबप हो गई है। आपका क्या विचार है ? 
भारतीय संस्कृति की सीता का हरण करने देखो | मानवतावादी वेश में आया रावण |
भारतीय संस्कृति में ही हमारे प्राण है | संस्कृति की रक्षा करना हमारा दायित्व || -तिलक